{"_id":"699cbd4ad18418f251004181","slug":"four-friends-on-their-way-to-high-school-exams-collided-with-a-trolley-killing-three-rampur-news-c-15-1-mbd1062-841217-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे चार दोस्तों की बाइक ट्रॉली में घुसी, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे चार दोस्तों की बाइक ट्रॉली में घुसी, तीन की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 24 Feb 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे चार दोस्तों की बाइक आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। सोमवार सुबह करीब आठ बजे दढ़ियाल-टांडा के बीच मुख्य मार्ग पर हुई इस दुर्घटना में तीन नाबालिग परीक्षार्थियों की जान चली गई। इनका चौथा साथी अस्पताल में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा है। पुलिस के मुताबिक बाइक पर सवार चारों नाबालिगों में से किसी ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
इस हादसे में जान गंवाने वालों में रामपुर के दढ़ियाल का रहने वाला विनय शर्मा (15) और उसका पड़ोसी मनु चौहान (16) और इनका साथी अरुण सैनी (16) शामिल हैं। अरुण मूल रूप से मुरादाबाद के लाइनपार का रहने वाला था। वह दढ़ियाल के मोहल्ला फत्तावाला में अपने मामा के घर रहकर हाईस्कूल की पढ़ाई कर रहा था। दढ़ियाल निवासी हाईस्कूल का परीक्षार्थी विनीत उर्फ बादल (17) भी इनके साथ बाइक पर सवार था।
यह चारों क्षेत्र के सीकमपुर में स्थित रेनबो इंटर कॉलेज के दसवीं के छात्र थे। सहपाठी होने के साथ वे अच्छे दोस्त भी थे। यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए इनका सेंटर टांडा के सनराइज इंटर कॉलेज में था। सोमवार सुबह हाईस्कूल अंग्रेजी का पेपर देने के लिए चारों दढ़ियाल से एक ही बाइक पर सवार होकर निकले थे।
परिजनों व प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे इनकी बाइक टांडा-बाजपुर मार्ग पर क्षत्रिय कुलभूषण इंटर कॉलेज सरकथल के पास से गुजर रही थी। आगे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चल रही थी। ट्रैक्टर चालक के अचानक तेज ब्रेक लगाने से परीक्षार्थियों की बाइक आगे मौजूद ट्रॉली के पिछले हिस्से में जा घुसी। रफ्तार तेज होने से सभी परीक्षार्थी उछलकर ट्रॉली से जा टकराए। आसपास मौजूद लोग उनकी मदद के लिए दौड़े और लहूलुहान हालत में चारों को एंबुलेंस से टांडा सीएचसी और फिर जिला अस्पताल लाया गया, जहां विनय, मनु, अरुण को मृत घोषित कर दिया गया। विनीत की हालत नाजुक देखकर हायर सेंटर रेफर किया गया है।
पुलिस ने बताया कि हादसे का कारण बनी ट्रैक्टर-ट्रॉली और क्षतिग्रस्त बाइक कब्जे में ले ली है। ट्रैक्टर चला रहे बाजपुर निवासी जमील अहमद को हिरासत में लेकर हादसे के कारणों पर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक बाइक अरुण सैनी के परिवार की है। सोमवार सुबह मनु बाइक चला चला रहा था।
00
बिना हेलमेट बाइक पर चार की सवारी, नाबालिगों की जिंदगी पर पड़ी भारी
पुलिस ने बताया कि मौके पर मिले अवशेषों में हेलमेट या उसका कोई हिस्सा नहीं है। इससे स्पष्ट है कि किसी ने हेलमेट नहीं लगाया था। जान गंवाने वालों के सीने के अलावा सिर पर भी गंभीर चोट थी। पुलिस ने कहा कि अगर हेलमेट होता तो जिंदगियां बच सकती थीं। साथ ही एक बाइक पर चार की सवारी को भी हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि इससे ड्राइविंग के दौरान पैदा होने वाला असंतुलन बाइक को तुरंत काबू नहीं होने देता। सवाल पुलिस व्यवस्था पर भी उठ रहे हैं। कहा जा रहा है कि दढ़ियाल से टांडा तक के सफर में किसी स्थान पर पुलिस ने एक बाइक पर चार नाबालिगों की बिना हेलमेट सवारी को रोकने या टोकने की कोशिश क्यों नहीं की। इस तरह के प्रयासों से भी तीन घरों की खुशियां छिनने की नौबत रोकी जा सकती थी।
00
होली के रंग से पहले आंसुओं की बरसात
ग्रामीणों व परिवार के लोगों ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले तीनों किशोरों में अच्छी दोस्ती थी। उन्होंने आने वाले दिनों में उत्साह से साथ होली खेलने के सपने गढ़ रखे थे। घर से लेकर साथियों के बीच तक रंगभरी मस्ती से पहले सुरक्षा की अनदेखी का झटका भारी पड़ गया। दूसरी ओर, यह भीषण हादसा तीन घरों में उमंग होली के रंगों की बरसात से पहले बिजली गिरा गया। प्रभावित परिजनों के आंसू थम नहीं रहे हैं। दढ़ियाल में विनय और मनु के घर आसपास हैं। दोनों के पिता किसान हैं।
00
कोट
- हादसे में तीन बाइक सवारों की मौत हो गई है, जबकि चौथा गंभीर घायल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। - विद्यासागर मिश्र, एसपी रामपुर
Trending Videos