{"_id":"699cbd9b2b5fd89cf706a381","slug":"uttarakhand-bike-rider-dies-in-road-accident-rampur-news-c-282-1-smbd1025-164972-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: सड़क हादसे में उत्तराखंड के बाइक सवार की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: सड़क हादसे में उत्तराखंड के बाइक सवार की गई जान
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। कोतवाली क्षेत्र में रविवार की रात बाइक सवार महेंद्र पाल प्रजापति (30) निवासी ग्राम चकरपुर थाना बाजपुर, उत्तराखंड को किसी अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
उत्तराखंड के जिला उधम सिंह नगर के थाना बाजपुर के गांव चकरपुर निवासी महेंद्र पाल प्रजापति रविवार की देर रात बाइक से कहीं जा रहे थे। पुलिस के अनुसार कोतवाली क्षेत्र में नवाबगंज रोड स्थित ग्राम बेरखेड़ा पेट्रोल पंप के पास किसी अज्ञात वाहन चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। रात के अंधेरे में घटना को अंजाम देने वाला चालक वाहन समेत भाग गया।
इसके बाद रास्ते से गुजर रहे लोगों ने घटना की सूचना आसपास के लोगों को दी। मौके पर तमाम लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के फोन के जरिये घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना पाकर परिजन भी देर रात अस्पताल पहुंच गए और शिनाख्त महेंद्र पाल के रूप में की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को दे दिया गया है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
-- -
चार माह पहले ही हुई थी महेंद्र पाल की शादी
पुलिस के अनुसार रविवार की रात नवाबगंज रोड पर सड़क हादसे में जान गंवाने वाले महेंद्र पाल प्रजापति निवासी ग्राम चकरपुर थाना बाजपुर उधम सिंह नगर उत्तराखंड की शादी करीब चार माह पूर्व ही मिलक थाना क्षेत्र से हुई थी। पुलिस का मानना है कि संभवत: महेंद्र पाल बाइक से अपनी ससुराल जा रहे होंगे कि रात के अंधेरे में रास्ते में घटना घट गई होगी।
Trending Videos