{"_id":"6a208cef11b8e37b64052493","slug":"a-young-man-died-after-being-hit-by-a-speeding-truck-two-people-including-a-woman-were-seriously-injured-rampur-news-c-15-1-mbd1058-917222-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, महिला समेत दो गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, महिला समेत दो गंभीर घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सैफनी। रिश्तेदार की शादी में शामिल होने जा रहे तीन बाइक सवारों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
थाना क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी नजाकत हुसैन पुत्र फिरासत ने बताया कि बुधवार को गांव के एक रिश्तेदार के यहां शादी का कार्यक्रम सैफनी के फ्लौरा मैरिज हॉल में था। इसमें शामिल होने के लिए उनके भाई शहादत (30), शहादत की पत्नी माहेनूर (28) और छोटा भाई आमिल (24) बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे बाइक से सैफनी जा रहे थे। बाइक शहादत चला रहा था।
कासम नगला गांव के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। हादसा इतना भीषण था कि किसी का हाथ तो किसी की टांग ट्रक के पहिए के नीचे आकर कुचल गई। मौके पर जुटी भीड़ और पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल भिजवाया, जहां आमिल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। संवाद
विज्ञापन
Trending Videos