{"_id":"6a208d924cbbb9a7d70385ba","slug":"people-in-khajuakheda-have-been-living-in-darkness-for-the-past-10-days-rampur-news-c-282-1-smbd1026-172446-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: खजुआखेड़ा में 10 दिन से अंधेरे में रहने को मजबूर लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: खजुआखेड़ा में 10 दिन से अंधेरे में रहने को मजबूर लोग
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टांडा। आंधी में टूटे दो बिजली पोल विद्युत निगम 10 दिन बाद भी सही नहीं करा पाया है। बुधवार को ग्रामीण महिलाओं ने बिजली आपूर्ति सुचारू कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बिजली कर्मियों पर लाइन सही करने के नाम पर पैसे मांगने का आरोप भी लगाया। इसके बाद तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीण बुधवार सुबह तहसील कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि 10 दिन पहले आंधी के कारण दो बिजली पोल टूट गए थे, लेकिन अभी तक उन्हें ठीक नहीं कराया गया है। लोगों को गर्मी में छतों पर सोना पड़ रहा है। मोबाइल की बैटरी चार्ज कराने के लिए दूसरे गांव जाना पड़ रहा है। इससे 2000 की आबादी परेशान है।
ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारी उनकी समस्या सुनने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि लाइनमैन बिजली आपूर्ति सुचारू करने के लिए पैसे मांग रहे हैं। ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान भगवती, शीला, रूपा, लालवती, रामवती, शकुंतला, मुन्नी, गीता समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Trending Videos