सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Forest department on the back foot, goat tied in cage to catch leopard

Rampur News: वन विभाग बैकफुट पर, तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे में बांधी बकरी

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 04 Jun 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Forest department on the back foot, goat tied in cage to catch leopard
विज्ञापन
रामपुर। मसवासी क्षेत्र के गांव मानपुर उत्तरी में तेंदुए को पकड़ने के लिए अपनाई गई रणनीति को लेकर लगातार हो रही किरकिरी के बाद वन विभाग बैकफुट पर आ गया है। पहले तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे में कुत्ता बांधने का वीडियो वायरल हुआ था। पशु प्रेमियों और लोगों की नाराजगी के बाद वन विभाग ने कुत्ते को हटाकर पिंजरे में मुर्गी रख दी। अब विभाग ने तेंदुए को लुभाने के लिए पिंजरे में बकरी बांध दी है।

क्षेत्र में लगातार तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। सप्ताहभर पूर्व तेंदुए ने मानपुर निवासी किसान सरदार दर्शन सिंह और सरदार कर्मजीत सिंह के दो गोवंशीय पशुओं को अपना शिकार बनाया था, जिसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने गांव में पिंजरा लगाया, लेकिन जीवित कुत्ते को चारे के रूप में इस्तेमाल किए जाने पर विवाद खड़ा हो गया। कुत्ते को पिंजरे में बांधने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पशु संरक्षण से जुड़े लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई थी।
विज्ञापन
Trending Videos

बढ़ती आलोचना के बीच वन विभाग ने कुत्ते को हटाकर मुर्गी रख दी, जिससे विभाग की रणनीति फिर चर्चा का विषय बन गई। लगातार किरकिरी होने पर वन विभाग ने अब पिंजरे में बकरी बांधी है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए का खतरा लगातार बना हुआ है और वन विभाग को जल्द से जल्द उसे पकड़ने के प्रभावी इंतजाम करने चाहिए।
0000
तेंदुए को सुरक्षित तरीके से पकड़ने के प्रयास जारी हैं और पिंजरे की नियमित निगरानी की जा रही है। जल्द ही तेंदुए को सुरक्षित पकड़ लिया जाएगा। -रमाकांत सक्सेना, वन क्षेत्राधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed