{"_id":"6a063112b7c120314d03c497","slug":"a-young-man-died-due-to-electric-shock-in-the-field-family-members-created-ruckus-rampur-news-c-282-1-smbd1025-171002-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: खेत में करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: खेत में करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 15 May 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिलासपुर। खजुरिया थाना क्षेत्र के बिशनपुरी गांव के जंगल में खेत में लगी मोटर स्टार्ट करने जा रहे श्रमिक सुरेंद्र सागर (28) की बिजली का करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों ने फार्म स्वामी पर आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया। दोनों पक्षों के बीच देर रात तक आपसी वार्ता चलती रही।
खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम दलकी निवासी सुरेंद्र सागर अपने पिता मंगल सेन के साथ बिशनपुरी गांव स्थित एक फार्म हाउस पर मजदूरी करते थे। ग्रामीणों के अनुसार बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे सुरेंद्र खेत में लगी बिजली की मोटर स्टार्ट करने जा रहे थे। इसी दौरान खेत में पड़े बिजली के नंगे तार पर उनका पैर पड़ गया और करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
युवक को तड़पता देख खेत में काम कर रहे अन्य लोग मौके पर पहुंचे और बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। घटना की सूचना पर फार्म स्वामी और परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने युवक की मौत पर हंगामा किया। बाद में युवक को एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
इसके बाद परिवार के लोग शव को लेकर रात में ही फार्म स्वामी के घर पहुंच गए और आरोप लगाते हुए हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना है कि खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता वार्ता चल रही थी। परिजन अभी शव को अपने गांव लेकर नहीं पहुंचे थे।
दलकी गांव के प्रधान प्रतिनिधि देवीदास गंगवार ने बताया कि बिजली का करंट लगने से युवक की खेत में ही मृत्यु हुई थी। दोनों पक्षों के बीच समझौता वार्ता चल रही है। मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।
खजुरिया थाना प्रभारी पंकज पंत ने घटना की जानकारी से अनभिज्ञता जताई। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos