सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Supplementary exams will be held in July for students who failed and were dissatisfied with their marks.

Rampur News: अंकों से असंतुष्ट और फेल छात्रों के लिए जुलाई में होगी सप्लीमेंट्री परीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 15 May 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Supplementary exams will be held in July for students who failed and were dissatisfied with their marks.
विज्ञापन
रामपुर। सीबीएसई की 12वीं परीक्षा के परिणाम से असंतुष्ट छात्र यदि किसी विषय में अपने अंक सुधारना चाहते हैं या किसी विषय में फेल हो गए हैं, तो उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए आवेदन करना होगा। यह परीक्षा 15 जुलाई को आयोजित की जाएगी। इसके लिए जल्द ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।
Trending Videos

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 13 मई को इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित करने के साथ ही कंपार्टमेंट परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी है। जो परीक्षार्थी एक विषय में अनुत्तीर्ण रहे हैं या अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, उनके लिए 15 जुलाई को कंपार्टमेंट (पूरक) परीक्षा आयोजित की जाएगी। इससे फेल छात्रों को भी दोबारा मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर नीरज तिवारी ने बताया कि जो परीक्षार्थी एक विषय में फेल हैं या जिनके नंबर कम आए हैं, वे इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया जल्द ही सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू कर दी जाएगी। विद्यार्थियों को अपने स्कूल के माध्यम से या व्यक्तिगत श्रेणी में निर्धारित शुल्क के साथ फॉर्म भरना होगा।
उन्होंने बताया कि कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम आने के बाद छात्रों को नई मार्कशीट जारी की जाएगी, जिससे उनका शैक्षणिक वर्ष प्रभावित नहीं होगा। उनके अनुसार, लिस्ट ऑफ कैंडिडेट जमा करने की ऑनलाइन प्रक्रिया दो जून से शुरू होगी।
अगर किसी छात्र के वैकल्पिक या अतिरिक्त छठे विषय में कम अंक आते हैं, तो उसका असर कुल प्रतिशत या रिजल्ट पर नहीं पड़ेगा। रिजल्ट में केवल सबसे अधिक अंक वाले पांच विषयों को ही शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed