सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The district received four portable X-ray machines equipped with AI

Rampur News: जनपद को मिलीं चार एआई युक्त पोर्टेबल एक्सरे मशीनें

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 15 May 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
The district received four portable X-ray machines equipped with AI
विज्ञापन
रामपुर। जनपद को राज्य स्तर से चार एआई युक्त पोर्टेबल हैंड हेल्ड एक्सरे मशीनें मिली हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें अब गांवों और शहरों में घर-घर पहुंचकर संदिग्ध टीबी मरीजों की जांच कर रही हैं। इस अभियान से उन मरीजों को लाभ होगा, जो अस्पताल नहीं पहुंच पाते।
Trending Videos

जिला क्षय रोग विभाग के अनुसार मोबाइल टीमें खांसी, बुखार, वजन कम होने और लगातार कमजोरी जैसे लक्षण वाले लोगों की मौके पर जांच कर रही हैं। एआई तकनीक से मशीनें तत्काल एक्सरे रिपोर्ट दे रही हैं। आवश्यकता पड़ने पर बलगम जांच और उपचार तुरंत शुरू कराया जा रहा है। हल्की और सुरक्षित मशीनों के कारण दूरदराज के गांवों में भी सुविधा बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सत्यप्रकाश ने कहा कि समय पर जांच और उपचार से टीबी पूरी तरह ठीक हो सकती है। लोगों से लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने और स्वास्थ्य टीमों का सहयोग करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed