{"_id":"6a0630c44c9d4fecc002da7a","slug":"expressed-displeasure-over-the-statement-of-sp-leader-rampur-news-c-282-1-rmp1004-170946-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: सपा नेता के बयान पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: सपा नेता के बयान पर जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 15 May 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की बैठक शुक्रवार को नूर महल आवास विकास स्थित जिला उपाध्यक्ष पंडित संदीप शर्मा के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज पर की गई कथित अनुचित एवं आपत्तिजनक टिप्पणी पर गहरा रोष व्यक्त किया गया।
नगर कोषाध्यक्ष पंडित शिवम शर्मा ने कहा कि सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए कुछ लोग ब्राह्मण समाज को निशाना बनाते हैं, जबकि ब्राह्मण समाज ने हमेशा समाज को जोड़ने और समरसता कायम करने का कार्य किया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द ही मुख्यमंत्री को डीएम के माध्यम से ज्ञापन भेजा जाएगा।
बैठक में पंडित तंजुल शर्मा, पंडित गोपाल शर्मा, अभिषेक शर्मा, मुकेश पाठक, विकास पांडेय, दीपक शर्मा, गौरव पाठक, पवन पाठक, मयंक शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। संवाद
Trending Videos