फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   A young man drowned in a drain, rescued by the fire brigade.

Rampur News: नाले में डूबा युवक, फायर ब्रिगेड ने रेस्क्यू कर बचाया

Sat, 15 Aug 2026 01:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 15 Aug 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
A young man drowned in a drain, rescued by the fire brigade.
रामपुर। बारिश के बीच शुक्रवार सुबह शाहबाद गेट स्थित खटकान मोहल्ले में एक युवक अचानक नाले में डूब गया। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू करते हुए डूबते हुए युवक को नाले से बाहर निकाला। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक को होश नहीं आया है, इसलिए उसकी शिनाख्त भी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बारिश हो रही थी। इस बीच कुछ लोगों ने खटकान मोहल्ले में एक युवक को नाले में गिरते हुए देखा, जिस पर लोगों ने शोर मचाया। इसके बाद घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद डूबते हुए युवक को नाले से बाहर निकाला। फायर कर्मियों ने तत्काल युवक को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। देर शाम तक उसे होश नहीं आया था।
विज्ञापन

अग्निशमन अधिकारी सन्नी गौतम के अनुसार युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसे होश नहीं आया। उसकी हालत में सुधार बताया गया है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक उस मोहल्ले का नहीं लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
नाले में डूबकर हो चुकी है बालक की मौत
पिछले दिनों शहर में नाले में डूबकर एक बालक की भी मौत हो चुकी है। इसके बाद प्रशासन ने बालक के परिजनों को चार लाख का चेक भी दिया था। पालिका की इस लापरवाही से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed