सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Accused arrested for raping and threatening a woman

Rampur News: महिला से दुष्कर्म और धमकी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 12 Mar 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for raping and threatening a woman
विज्ञापन
टांडा। थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला से दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया। पीड़िता ने युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाया। शिकायत करने पर आरोपी पक्ष ने मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि नौ जनवरी 2026 को जावेद ने उसे घर में अकेला पाकर दुष्कर्म किया। उसने घटना का वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी भी दी। इसके बाद 19 जनवरी को फिर से धमकी देकर दुष्कर्म किया। आरोपी पक्ष ने पीड़िता पर मामले को दबाने का दबाव बनाया। तीन मार्च 2026 को थाना टांडा में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। पुलिस ने विवेचना के दौरान आरोपी को सीकमपुर चौराहे से पकड़ा। सीओ कीर्ति निधि आनंद ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है, जांच जारी है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed