{"_id":"69b1b99375f8e7e3c2019b14","slug":"fir-registered-on-womans-complaint-rampur-news-c-282-1-rmp1016-166082-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। नगर के एक मोहल्ले में रह रही विवाहिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट, दहेज उत्पीड़न और दो देवरों पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पीड़िता के अनुसार उसकी शादी फरवरी 2016 में बरेली के थाना सिरौली क्षेत्र के गांव अजमेर निवासी से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराली दहेज को लेकर प्रताड़ित करते थे। दो बच्चे होने के बावजूद उसे परेशान किया जाता रहा।
आरोप है कि पति की गैरमौजूदगी में दो देवर उससे छेड़खानी करते थे और देवरानी उनका साथ देती थी। करीब पांच वर्ष पहले पति ने उसे दोनों बच्चों के साथ घर से निकाल दिया, जिसके बाद से वह मायके शाहबाद में रह रही है। 18 फरवरी 2026 को ससुराल के लोग उसके मायके पहुंचे और मारपीट करने के साथ जबरन घसीटने का प्रयास किया। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने उसे बचाया। कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
Trending Videos