सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Accused quack arrested in mother-child death case

Rampur News: जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में आरोपी झोलाछाप गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 13 Apr 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Accused quack arrested in mother-child death case
विज्ञापन
केमरी। चार दिन पूर्व केमरी के जिवाई जदीद गांव निवासी जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में रविवार को पुलिस ने आरोपी झोलाछाप को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पुलिस उसके तीन अन्य साथियों को भी तलाश कर रही है।
Trending Videos

क्षेत्र के ग्राम जिवाई जदीद निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि बुधवार को उसकी पत्नी शशिबाला को प्रसव पीड़ा होने पर पिपलिया मिश्र स्थित एक महिला चिकित्सक को दिखाया था। बृहस्पतिवार को दर्द बढ़ने पर झोलाछाप की दो बेटियां उसके घर पहुंची और अस्पताल ले जाने की बात कहकर जबरन तालमहावर स्थित अपने घर ले गईं। जहां झोलाछाप ने पत्नी को घर पर ही भर्ती कर लिया। आरोप है कि झोलाछाप ने अपनी दोनों बेटियों के साथ प्रसव कराने का प्रयास किया। इसी दौरान नवजात की मौत हो गई और थोड़ी देर बाद पत्नी ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि शनिवार रात पुलिस ने ग्राम तालमहावर निवासी रहमत जहां समेत उसकी दो बेटियों व एक बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रहमत जहां को गिरफ्तार कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed