सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Advocate Farooq Khan shot dead in Rampur

रामपुर में बड़ी वारदात: अधिवक्ता फारूक खान की गोली मारकर हत्या, जिला पंचायत में तैनात बाबू पर आरोप

अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 11 Feb 2026 02:58 PM IST
विज्ञापन
सार

फारूक खान जिला कलेक्ट्रेट रामपुर में वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी जिला पंचायत कार्यालय में कार्यरत हैं। घटना जिला पंचायत परिसर से जुड़ी बताई जा रही है।

Advocate Farooq Khan shot dead in Rampur
फारूक खान (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में बुधवार को सनसनीखेज घटना सामने आई है। वरिष्ठ अधिवक्ता फारूक खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना का आरोप जिला पंचायत में तैनात एक बाबू पर लगाया गया है। हमले में अधिवक्ता की पत्नी भी घायल हुई हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Trending Videos


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फारूक खान जिला कलेक्ट्रेट रामपुर में वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी जिला पंचायत कार्यालय में कार्यरत हैं। घटना जिला पंचायत परिसर से जुड़ी बताई जा रही है। जहां किसी विवाद के दौरान गोली चलने की बात सामने आई है। हालांकि, घटना के कारणों को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल फारूक खान को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी भी हमले में घायल हुई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने अधिवक्ता के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। आरोपी बाबू की भूमिका को लेकर पूछताछ की जा रही है।

घटना के बाद अधिवक्ताओं और स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। बार एसोसिएशन के सदस्यों ने खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मोके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को पकड़ने के प्रयास किये जा रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed