सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Prosecution arguments continue in Azam-Abdullah's two PAN card case

Rampur News: आजम-अब्दुल्ला के दो पैन कार्ड मामले में अभियोजन की बहस जारी

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 11 Feb 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Prosecution arguments continue in Azam-Abdullah's two PAN card case
विज्ञापन
दो पैन कार्ड मामले में अब कल होगी सुनवाई, सजा के खिलाफ दायर अपील पर चल रही सुनवाई
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर। दो पैन कार्ड मामले में सजा काट रहे सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की अपील पर मंगलवार को अभियोजन की बहस जारी रही। इस मामले की सुनवाई अब 12 फरवरी को होगी।
सपा नेता अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने पिछले दिनों सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को सात साल की कैद व 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में बचाव पक्ष की ओर से सजा के खिलाफ और अभियोजन की ओर से सजा बढ़ाए जाने को लेकर एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में अपील दायर की गई है।
मंगलवार को इस मामले में सुनवाई हुई। इस दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से बहस हुई। बहस अभी जारी है। एडीजीसी सीमा राणा के अनुसार मंगलवार को अभियोजन पक्ष के अधिवक्ताओं की बहस हुई। इस मामले में अभियोजन की बहस 12 फरवरी को भी होगी।
0000000
आजम-अब्दुल्ला से मिलने बेटे के साथ जेल पहुंचीं तजीन फात्मा


रामपुर। दो पैन कार्ड मामले में सजा काट रहे सपा नेता आजम खां व उनके बेटे अब्दुल्ला आजम से मिलने के लिए उनकी पूर्व सांसद पत्नी डाॅ. तजीन फात्मा बेटे अदीब आजम के साथ रामपुर जेल पहुंचीं। यहां उन्होंने मुलाकात की। मुलाकात के बाद वह बिना किसी से बातचीत किए ही वापस चली गईं।



दो पैन कार्ड मामले में सपा नेता आजम खां व उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को कोर्ट ने सजा सुनाई है। इस वक्त वह रामपुर जेल में हैं। 17 नवंबर से जेल में बंद सपा नेता आजम खां व उनके बेटे से मिलने के लिए केवल उनके परिवार के सदस्य ही जा रहे हैं। मंगलवार को आजम खां की पत्नी व रामपुर जेल पहुंचे, जहां उन्होंने कुछ देर मुलाकात की। साथ ही आजम खां की सेहत का हाल जाना। मुलाकात के बाद वह बिना कुछ कहे ही कार से वापस घर लौट गईं। तजीन फात्मा पूर्व में कई बार सपा नेता को जेल में मूल सुविधाएं न मिलने का आरोप लगा चुकी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed