सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Complaint in Kotwali over non-payment of injured bulls

Rampur News: घायल भेड़ों की बिक्री के रुपये न देने पर कोतवाली में शिकायत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Complaint in Kotwali over non-payment of injured bulls
विज्ञापन
स्वार। घायल भेड़ों को बेचने के बाद तय रकम न देने के आरोप में एक पशुपालक ने स्वार कोतवाली में शिकायती पत्र दिया है। पीड़ित ने नामजद युवक पर रुपये दबाने और मांगने पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
Trending Videos


थाना आईटीआई काशीपुर क्षेत्र के धमोरा मुस्तहकम निवासी हुकुम सिंह ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार की रात हादसे में घायल हुईं 10 भेड़ों को नगर के एक युवक को 1500 रुपये प्रति भेड़ के हिसाब से बेचा था। इसकी कुल रकम 15 हजार रुपये तय हुई थी। आरोप है कि युवक ने केवल 3500 रुपये ही दिए और बाकी रकम मांगने पर टालमटोल करने लगा। बाद में उसने पैसे देने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है। कोतवाल प्रदीप मलिक का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed