सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   If the administration harasses a village member, the Brahmin community will not forgive them.

Rampur News: प्रशासन ने गांव के सदस्य को किया परेशान तो ब्राह्मण समाज माफ नहीं करेगा

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 11 Feb 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
If the administration harasses a village member, the Brahmin community will not forgive them.
विज्ञापन
निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने मिलक क्षेत्र के क्योरार गांव स्थित ज्वाला देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
मिलक (रामपुर)। शासन की ओर से निलंबित किए गए बरेली के पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री मंगलवार दोपहर करीब साढ़े चार बजे अपने साथियों के साथ मिलक क्षेत्र के क्योरार गांव स्थित ज्वाला देवी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की और स्थानीय लोगों से मुलाकात की।

अग्निहोत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि मिलक प्रशासन उन्हें रोकने की कोशिश करेगा। उन्होंने कहा कि लोगों ने बताया कि धारा 163 लगी है। लोगों को उनके कार्यक्रम में आने से रोका गया। कहा कि गांव के किसी सदस्य को परेशान किया गया तो सनातन समाज, ब्राह्मण समाज इन्हें माफ नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि वह 15 जनपदों का भ्रमण करके आए हैं और कहीं भी उन्हें रोकने की कोशिश नहीं की गई। अलंकार अग्निहोत्री का रामपुर-बरेली सीमा पर स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के बाद वह बरेली के लिए रवाना हो गए। इस दौरान पुलिस मौके पर मुस्तैद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed