सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Dispute over DJ playing, attack on mother and aunt of bride

Rampur News: डीजे पर गाना बजाने पर विवाद, दुल्हन की मां और चाचा पर हमला

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 11 Feb 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Dispute over DJ playing, attack on mother and aunt of bride
विज्ञापन
मिलक। डीजे पर गाना बजाने पर हुए विवाद के बाद डीजे संचालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर दुल्हन की मां और चाचा पर हमला बोल दिया। दोनों को लाठी-डंडों से मार-पीटकर घायल कर दिया। कार के शीशे भी तोड़ दिए। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
Trending Videos

घटना सोमवार देर रात की है। नगर के एक बरातघर में केमरी निवासी जानकी गुप्ता की बेटी नेहा गुप्ता की शादी थी। रात में डीजे पर गाना बजाने को लेकर डीजे संचालक और बरात में आए कुछ लोगों के बीच कहासुनी हो गई, जिसे कुछ देर बाद शांत कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार सुबह कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जानकी देवी और उनके देवर राजा गुप्ता अपनी कार से केमरी अपने घर लौट रहे थे। सुबह करीब 9:30 बजे रठौंडा गांव के पास डीजे संचालक मोहल्ला रौरा कला निवासी सुभाष ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ बाइक से उनकी कार का पीछा किया और उसे रोक लिया। आरोपियों ने कार सवार जानकी देवी और राजा गुप्ता के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।
विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से जानकी देवी और राजा गुप्ता के साथ मारपीट की। उन्होंने कार के शीशे भी तोड़ दिए। राजा गुप्ता सिर में चोट लगने से घायल हो गए।
चीख-पुकार सुनकर राहगीर इकट्ठा हो गए तो हमलावर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। घायल जानकी देवी और राजा गुप्ता कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर पर डीजे संचालक सुभाष और तीन अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
सीओ राजवीर सिंह परिहार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed