{"_id":"699e0ca72127b6c92000f57c","slug":"after-the-death-of-three-students-the-stoves-were-not-lit-in-the-village-rampur-news-c-282-1-rmp1004-165056-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: तीन छात्रों की मौत के बाद गांव में नहीं जले चूल्हे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: तीन छात्रों की मौत के बाद गांव में नहीं जले चूल्हे
विज्ञापन
विज्ञापन
दढि़याल(रामपुर)। हादसे में तीन छात्रों की मौत के बाद मंगलवार को भी मृतकों के घर व आसपास क्षेत्र में शोक का माहौल छाया रहा। परिवारों में सन्नाटा पसरा है, चूल्हे नहीं जले और परिजन आंसुओं में डूबे नजर आए। वहीं, मामले में अब तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
सोमवार सुबह करीब आठ बजे टांडा-दढ़ियाल मुख्य मार्ग पर सरकथल के पास क्षत्रिय कुलभूषण इंटर कॉलेज के सामने यह दर्दनाक हादसा हुआ। फत्तावाला गांव निवासी 15 वर्षीय मनु चौहान, 17 वर्षीय विनय शर्मा, 16 वर्षीय विनीत सिंह और मुरादाबाद के मझोला क्षेत्र के अरुण सैनी एक ही बाइक पर सवार होकर दढ़ियाल से करीब 13 किमी दूर सनराइज इंटर कॉलेज टांडा में यूपी बोर्ड हाईस्कूल की अंग्रेजी विषय की परीक्षा देने निकले थे।
अरुण सैनी फत्तावाला में मामा मुकुल उर्फ गुड्डू के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि मनु और अरुण की मौके पर ही मौत हो गई। विनय और विनीत को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां उपचार के दौरान विनय की भी मौत हो गई। घायल विनीत का इलाज उत्तराखंड में काशीपुर के हॉस्पिटल में जारी है, उसकी हालत अभी नाजुक बताई जा रही है।
पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है और जांच कर रही है। मृतकों के घरों में परिजन रो-रोकर बेसुध हो रहे हैं। विनय के पिता पुष्पेंद्र और ताऊ रमेश चंद्र शर्मा बेटे को याद कर टूट रहे हैं, वहीं मनु के दादा रामोतार चौहान पोते की बातें याद करके बिलख रहे हैं।
मनु की मां गुड़िया, पिता अमित और बहन तनु भी शोक में डूबे हैं। चौकी प्रभारी प्रशांत कुमार ने बताया कि अभी किसी भी पीड़ित परिजन की ओर से कोई प्रार्थनापत्र नहीं आया है, पीड़ित परिजनों से लगातार संपर्क जारी है।
Trending Videos