{"_id":"699e0d678e1fcb99fa036215","slug":"allegations-of-extortion-in-the-name-of-ct-scan-and-ultrasound-in-the-district-hospital-rampur-news-c-282-1-rmp1027-165025-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: जिला अस्पताल में सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड के नाम पर वसूली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: जिला अस्पताल में सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड के नाम पर वसूली का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। भारतीय किसान यूनियन भानु के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने सीएमओ कार्यालय पर नारेबाजी करते हुए जनपद में चल रहे फर्जी अस्पताल, अल्ट्रासाउंड सेंटर, लैब और जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन के नाम पर गरीब, किसान और मजदूरों से वसूली का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।
प्रमुख राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी ने कहा कि जनपद में किसी भी किसान, मजदूर की जान से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी फर्जी अस्पताल चलवा रहे हैं, उनके खिलाफ बहुत जल्द ही मोर्चा खोला जाएगा।
किसानों ने सीएमओ ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी कि एक माह के भीतर फर्जी अस्पतालों को बंद नहीं कराया गया तो सीएमओ कार्यालय पर अनिश्चित कालीन धरना दिया जाएगा। वहीं इसके अलावा अस्पताल में मरीजों से सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड के नाम पर हो रही धन उगाही पर रोक लगाने की मांग की गई।
अस दौरान मुराद खान, मुबारक, रफत खान, अकील खान, हड़ताल सिंह यादव, सतनाम सिंह आदि मौजूद रहे।
Trending Videos