{"_id":"699e0d3a4c9cb47179028375","slug":"bjp-workers-protested-against-congress-rampur-news-c-282-1-rmp1004-165031-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: कांग्रेस के खिलाफ भाजपाइयों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: कांग्रेस के खिलाफ भाजपाइयों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। एआई समिट में कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा कपड़े उतारकर प्रदर्शन करने के विरोध में भाजपाइयों में आक्रोश है। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार के नेतृत्व में आंबेडकर पार्क में एकत्र हुए। इसके बाद कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गंगवार ने कहा कि कांग्रेस की नीतियां लगातार देशहित के खिलाफ रही हैं और एआई समिट जैसे महत्वपूर्ण आयोजन का विरोध करना दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि जब पूरा देश तकनीकी प्रगति और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ रहा है, तब विपक्ष द्वारा इस प्रकार का व्यवहार राजनीतिक हताशा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि एआई समिट जैसे मंच भारत को वैश्विक तकनीकी नेतृत्व की दिशा में आगे ले जाने का अवसर प्रदान करते हैं।
इस अवसर पर पूर्व सांसद घनश्याम सिंह लोधी, मिलक पालिकाध्यक्ष दीक्षा गंगवार, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष भटनागर, पारूल अग्रवाल, शकुंतला लोधी, विकास दीक्षित, जगपाल यादव, अर्जुन रस्तोगी, मदन चौहान, विवेक रूहेला, प्रदीप गुप्ता, प्रमोद आहूजा, संजय चौधरी, विक्रम सिंह आदि उपस्थित रहे।
Trending Videos