सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Villagers allege illegal occupation of Holika Dahan site, submit memorandum

Rampur News: होलिका दहन स्थल पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Villagers allege illegal occupation of Holika Dahan site, submit memorandum
विज्ञापन
मिलक। क्षेत्र के ग्राम धनेली उत्तरी के मजरा परतापुर में होलिका दहन स्थल पर अवैध कब्जे और जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को उपजिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार सीमा गंगवार को सौंपा।
Trending Videos


ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वर्षों से होलिका दहन के लिए निर्धारित परंपरागत स्थल पर गांव के ही एक व्यक्ति ने झोपड़ी डालकर टिनशेड लगा लिया है, जिससे धार्मिक आयोजन प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा होलिका स्थल के पास स्थित गड्ढेनुमा तालाब को मिट्टी से पाट दिए जाने के कारण नालियों के पानी की निकासी नहीं हो पा रही है, जिससे सड़क पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार इससे राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है और बच्चों व महिलाओं को होलिका स्थल पर पूजा के लिए जाने में कठिनाई हो रही है। जलभराव से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
ज्ञापन देने वालों में पवन यादव, मनजीत सिंह यादव, शिवम यादव, मनीष, अमित यादव, देवराज सिंह, हरपाल सिंह समेत कई ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed