सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Bikes collided on the highway, three youths including two brothers were injured.

Rampur News: हाईवे पर बाइकें टकराईं, दो सगे भाई समेत तीन युवक घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Bikes collided on the highway, three youths including two brothers were injured.
विज्ञापन
बिलासपुर(रामपुर)। नैनीताल हाईवे पर बंगाली कॉलोनी मोड़ के पास दो बाइकों की टक्कर में तीन युवक घायल हो गए। घायलों में दो सगे भाई शामिल हैं। इनमें से एक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
Trending Videos


भोट निवासी मनोज सक्सेना व मुकेश सक्सेना देर रात रुद्रपुर में डीजे व बिजली सजावट का कार्यक्रम समाप्त कर बाइक से घर लौट रहे थे। हाईवे पर सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि दूसरी बाइक सवार भी घायल हो गया, लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाकर बाइक समेत मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मनोज सक्सेना को जिला अस्पताल रेफर कर दिया जबकि मुकेश को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed