सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Bilaspur police will investigate the obscenity case

Rampur News: अश्लीलता के मामले की जांच करेगी बिलासपुर पुलिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Bilaspur police will investigate the obscenity case
विज्ञापन
बिलासपुर(रामपु)। सेंट फ्रांसिस स्कूल के प्रधानाचार्य पर विद्यार्थियों से अश्लीलता करने के आरोप के मामले में पुलिस जांच अब बिलासपुर कोतवाली करेगी। मंगलवार को सिख संगत की कमेटी ने एसपी से मुलाकात कर भोट पुलिस की जगह बिलासपुर पुलिस से जांच कराने की मांग की थी, जिसे एसपी ने स्वीकार कर लिया। इससे पहले मामले की जांच भोट थाने की पुलिस कर रही थी।
Trending Videos


ग्राम खूंटाखेड़ा स्थित स्कूल के प्रधानाचार्य पर आरोप है कि उन्होंने छात्रों के साथ अश्लील हरकत की। कमेटी के सदस्य मंगलवार सुबह भोट थाने पहुंचे और थाना प्रभारी से आरोपी की गिरफ्तारी न होने का कारण पूछा। साथ ही उन्होंने प्रधानाचार्य के कार्यालय के सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करने की मांग की। थाना प्रभारी के जांच का हवाला देने पर सदस्यों ने असंतोष जताया और सीधे एसपी कार्यालय पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी विद्यासागर मिश्रा ने टीम की मांग पर कोतवाली प्रभारी बिलासपुर को विवेचना स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। प्रधान पति जोगेंद्र सिंह खैहरा बिट्टू के अनुसार एसपी ने उनकी मांग स्वीकार कर ली है। एसपी से मिलने वालों में जगजीत सिंह गिल, अर्जुन सिंह गिल, प्यारा सिंह सहित कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed