फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Akhilesh Yadav felicitated meritorious female students from Rampur.

Rampur News: रामपुर की मेधावी छात्राओं को अखिलेश यादव ने किया सम्मानित

Wed, 08 Jul 2026 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 08 Jul 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav felicitated meritorious female students from Rampur.
मिलक। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली रामपुर की मेधावी छात्राओं को सोमवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय पर सम्मानित किया। इस दौरान छात्राओं को लैपटॉप और आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया।
विज्ञापन

सम्मानित होने वालों में हाईस्कूल की जिला टॉपर कनिष्का गंगवार, इंटरमीडिएट की जिला टॉपर सेजल आर्य, हाईस्कूल में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं दीक्षा और समीक्षा तथा इंटरमीडिएट में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं मंतशा और शहरीन शामिल रहीं। समारोह में छात्राओं के अभिभावक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने अभिभावकों के योगदान की सराहना करते हुए छात्राओं की आगे की पढ़ाई में हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन बिलासपुर के सपा नेता जयदेव यदुवंशी के नेतृत्व में हुआ। सम्मान समारोह के बाद छात्राएं सोमवार रात मिलक पहुंचीं, जहां एक रेस्टोरेंट पर स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed