फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Woman dies after injection; department shuts down private hospital and seals OT.

Rampur News: इंजेक्शन लगने के बाद महिला की मौत, विभाग ने बंद कराया निजी अस्पताल, ओटी सील

Wed, 08 Jul 2026 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 08 Jul 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after injection; department shuts down private hospital and seals OT.
रामपुर। चार साल पुराने ऑपरेशन के टांकों में संक्रमण का हबीब नर्सिंग होम में इलाज कराने गई महिला की इंजेक्शन लगने के बाद मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करते हुए डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल का संचालन बंद करा दिया और ऑपरेशन थिएटर (ओटी) सील कर दिया। वहीं, पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

गंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला तकिया मुबारक शाह खां बाजड़ो टोला निवासी मृतका सोनी (27) के पति जुनैद ने बताया कि करीब चार वर्ष पहले उनकी पत्नी की डिलीवरी हुई थी। डिलीवरी के दौरान लगे टांकों वाली जगह पर हाल ही में पस पड़ गई थी।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम वह इलाज के लिए डिग्री कॉलेज रोड स्थित शीशम वाली मस्जिद के पास हबीब नर्सिंग होम में पत्नी को लेकर पहुंचे। आरोप है कि डॉक्टर ने बिना जांच के इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगने के कुछ देर बाद ही महिला की हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। महिला अपने पीछे पांच साल का बेटा और चार साल की बेटी छोड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
अस्पताल में हंगामे के बाद पहुंची पुलिस
रामपुर। महिला की मौत की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल में परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शिकायत के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
000
महिला की मौत के बाद डॉक्टर भागे
रामपुर। महिला की मौत और परिजनों के हंगामे की सूचना मिलते ही संबंधित डॉक्टर अस्पताल छोड़कर भाग गए। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम ने अस्पताल बंद कर ओटी सील कर दिया तथा उपचार से जुड़े अभिलेख कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
0000
सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच टीम
रामपुर। महिला की मौत के मामले में सीएमओ ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी है। टीम को पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कर जल्द रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। जांच के दौरान उपचार प्रक्रिया, अस्पताल के अभिलेख और अन्य संबंधित तथ्यों की पड़ताल की जाएगी। सीएमओ ने कहा कि जांच में लापरवाही या नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
0000
महिला की मौत के मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है। संबंधित अस्पताल को बंद कर ओटी सील कर जांच शुरू कराई गई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद यदि किसी प्रकार की लापरवाही या नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -डॉ. दीपा सिंह, सीएमओ

0000
गंज थाना क्षेत्र की एक महिला की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत के मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -अनुराग सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed