फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Pickup truck loaded with 40 quintals of banned Khair wood seized.

Rampur News: 40 क्विंटल प्रतिबंधित खैर की लकड़ी से भरी पिकअप पकड़ी

Wed, 08 Jul 2026 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 08 Jul 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Pickup truck loaded with 40 quintals of banned Khair wood seized.
स्वार। प्रतिबंधित खैर की लकड़ी की तस्करी पर स्वार पुलिस और वन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब 40 क्विंटल खैर की लकड़ी से लदी एक पिकअप पकड़ ली। चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। बरामद लकड़ी को कब्जे में लेकर वाहन सीज कर दिया गया है। वन विभाग की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी अनुपम शर्मा ने बताया कि सोमवार रात सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक आदर्श गुप्ता के नेतृत्व में टीम गठित की गई, जिसमें कांस्टेबल राजन चौधरी, पवन चौहान और टिंकू चौधरी शामिल रहे। मुखबिर की सूचना पर टीम ने दूंदावाला तिराहे के आसपास घेराबंदी कर निगरानी शुरू की।
विज्ञापन

कुछ देर बाद बाजपुर की ओर से तेज रफ्तार से आ रही संदिग्ध पिकअप को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर पिकअप को घेर लिया। इसी दौरान चालक अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर वन विभाग को सूचना दी। अंबरपुर वन चौकी से वन रक्षक बलविंदर सिंह टीम के साथ कोतवाली पहुंचे और पिकअप में लदी लकड़ी की नाप-तौल कराई। जांच में वाहन से खैर की लकड़ी के 33 गोटे बरामद हुए, जिनका वजन लगभग 40 क्विंटल पाया गया। बरामद खैर की लकड़ी की कीमत करीब चार लाख रुपये आंकी गई है।
अंबरपुर वन चौकी के वन दरोगा नरेश कुमार की तहरीर पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर वाहन सीज कर दिया गया। पुलिस और वन विभाग की टीम फरार चालक की तलाश में जुटी है। एसडीओ वन ओम प्रकाश राम ने बताया कि बरामद खैर की जांच कराई जा रही है कि उसे किस जंगल से काटा गया है। साथ ही तस्करों की शिनाख्त कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

0000
रेंजर के बिना चल रही स्वार वन रेंज, वन तस्करों के हौसले बुलंद
स्वार। स्वार वन रेंज में पिछले दो माह से नियमित रेंजर की तैनाती नहीं है। बीते एक वर्ष में यहां चार रेंजर बदले जा चुके हैं, जिससे वन विभाग की कार्यप्रणाली प्रभावित हो रही है। विजय कुमार गौतम के निलंबन के बाद रमाकांत सक्सेना को स्वार वन रेंज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था, लेकिन वह भी स्थानांतरण लेकर चले गए। उधर, हाईकोर्ट ने विजय कुमार गौतम के निलंबन पर रोक लगा दी। उनका आरोप है कि न्यायालय के आदेश के बावजूद विभागीय अधिकारी उन्हें दोबारा कार्यभार नहीं सौंप रहे हैं। दूसरी ओर विभाग ने नए रेंजर की नियुक्ति भी नहीं की है। ऐसे में स्वार और पीपली वन रेंज की व्यवस्था फिलहाल भगवान भरोसे चल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अधिकारियों की इस अनिश्चित स्थिति का फायदा वन तस्कर उठाने की कोशिश कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed