{"_id":"6a3ae1130210899771093b9f","slug":"allegations-of-illegal-extortion-against-lekhpals-farmers-demand-an-impartial-inquiry-rampur-news-c-282-1-smbd1027-174014-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: लेखपालों पर अवैध वसूली के आरोप, किसानों ने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: लेखपालों पर अवैध वसूली के आरोप, किसानों ने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिलक। क्षेत्र के किसानों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर लेखपालों और तहसील कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। किसानों ने आरोप लगाया कि राजस्व संबंधी कार्यों में लापरवाही के कारण उन्हें लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही लेखपालों पर अवैध वसूली के आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।
ज्ञापन में किसानों ने कहा कि खतौनी प्राप्त करने में अनावश्यक दिक्कतें आती हैं और इसके लिए अवैध वसूली की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। उन्होंने खतौनी में दर्ज गलत नामों को तत्काल संशोधित कराने की मांग की। इसके अलावा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में नाम और विवरण की गलत फीडिंग के कारण पात्र किसानों को बार-बार तहसील के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
किसानों ने साधन सहकारी समितियों की ओर से दिए गए ऋण में कथित रूप से नियमों के विपरीत बंधक बनाए जाने की जांच कराने की मांग भी उठाई। प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे में लेखपालों पर अवैध वसूली के आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की गई। साथ ही लंबे समय से एक ही क्षेत्र में तैनात लेखपालों का स्थानांतरण करने और उनके कार्य का निश्चित समय निर्धारित करने की भी मांग की।
विज्ञापन
इस दौरान भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विनोद पटेल को मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया। कार्यक्रम में चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, मसरूफ अली, मुन्नालाल गंगवार, रामदास फौजी, विजयपाल, घनश्याम, नूर अहमद, नईम, राजकुमार सागर और सुरेंद्र पाल सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।