सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Brothers assault each other over land dispute; case registered against four.

Rampur News: जमीन के विवाद में भाइयों ने की मारपीट, चार पर मामला दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 24 Jun 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Brothers assault each other over land dispute; case registered against four.
विज्ञापन
बिलासपुर। खजुरिया कलां में जमीन के बंटवारे को लेकर दो सगे भाइयों में विवाद हुआ। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

पीड़ित शकील खां ने बताया कि बड़े भाई जमीर खां ने सड़क किनारे की जमीन पर कब्जा कर लिया है। 20 जून की शाम को जमीर खां, उसके पुत्र शबलू खां, सिकंदर खां और गुड्डू खां लाठी-डंडे लेकर शकील के घर में घुस आए। उन्होंने शकील, उसके भतीजे और भतीजी के साथ गालियां देते हुए मारपीट की। ग्रामीणों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया और चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed