सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Farmer leader Hardeep Singh placed under house arrest ahead of opposition to trade deal.

Rampur News: ट्रेड डील के विरोध से पहले किसान नेता हरदीप सिंह नजरबंद

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 24 Jun 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Farmer leader Hardeep Singh placed under house arrest ahead of opposition to trade deal.
विज्ञापन
बिलासपुर। भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में मंगलवार को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन से करीब 16 घंटे पहले खजुरिया पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के जिलाध्यक्ष हरदीप सिंह को उनके घर में नजरबंद कर दिया।

किसान नेता ने मंगलवार को नगर के मुख्य चौराहे पर काली पट्टी बांधकर प्रधानमंत्री और अमेरिकी राष्ट्रपति का पुतला फूंकने की घोषणा की थी। इसके बाद सोमवार रात करीब 11 बजे पुलिस उनके घर पहुंची और एहतियातन उन्हें नजरबंद कर दिया। मंगलवार सुबह उनसे मिलने पहुंचे कार्यकर्ताओं को भी दोपहर तीन बजे तक घर से बाहर नहीं जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरदीप सिंह ने पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए कहा कि किसानों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनका आरोप है कि केंद्र सरकार ने अमेरिका के साथ ट्रेड डील कर किसानों के हितों से समझौता किया है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

वहीं, थाना प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियातन यह कदम उठाया गया। सीओ हर्षिता ने भी नजरबंदी की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed