सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Traders gheraoed the secretary over issues concerning the mandi.

Rampur News: मंडी की समस्याओं पर व्यापारियों ने सचिव का घेराव किया

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 24 Jun 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Traders gheraoed the secretary over issues concerning the mandi.
विज्ञापन
रामपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने नवीन मंडी स्थल डूंगरपुर पहुंचकर मंडी सचिव से मुलाकात की और मंडी की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। व्यापारियों ने पेयजल, किराया, शेड और अन्य बुनियादी सुविधाओं में सुधार की मांग करते हुए जल्द कार्रवाई की अपेक्षा जताई।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने कहा कि मंडी परिसर का निगरानी गेट पूरी तरह खोला जाए, ताकि किसानों और व्यापारियों को आवागमन में सुविधा मिल सके। उन्होंने बताया कि मंडी की बड़ी भूमि खाली पड़ी है, जहां फल, सब्जी और अनाज व्यापार के लिए नए फड़, टीन शेड और दुकानें विकसित की जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने आरोप लगाया कि मंडी प्रशासन एक वर्ष का किराया अग्रिम जमा कराने का दबाव बना रहा है, जबकि कारोबार पहले से ही मंदी की मार झेल रहा है। उन्होंने कहा कि मंडी परिसर में कई हैंडपंप खराब पड़े हैं, जिससे किसान, सब्जी विक्रेता और व्यापारियों को भीषण गर्मी में पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने फड़ और टीन शेड की मरम्मत कराने तथा जमीन पर बैठकर कारोबार करने वाले लाइसेंसधारी व्यापारियों के लिए स्थायी प्लेटफॉर्म बनवाने की भी मांग की। इस दौरान राजीव शर्मा, नदीम खान, नीतीश अग्रवाल, गोपाल शर्मा, हंसराज अरोरा, लालमन सैनी, हरिओम सैनी, राहुल सैनी, नूर मोहम्मद, पप्पू और आमिर सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed