{"_id":"6a3d8f0836dabbfdd1057a63","slug":"ambassadors-from-five-countries-paid-floral-tributes-at-mahatma-gandhis-memorial-rampur-news-c-15-1-mbd1058-933341-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: पांच देशों के राजदूतों ने महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: पांच देशों के राजदूतों ने महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की
Fri, 26 Jun 2026 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। रोमानिया, चिली, उज्बेकिस्तान, एस्टोनिया और आयरलैंड के राजदूत बृहस्पतिवार को रामपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शहर की कला, संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहरों का अवलोकन किया तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की।
पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां के आमंत्रण पर पहुंचे राजनयिकों का नूर महल में स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने ऐतिहासिक जामा मस्जिद, इमामबाड़ा किला और खासबाग का भ्रमण किया।
रोमानिया की राजदूत सना लतीफ ने कहा कि भारत और रोमानिया के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं तथा व्यापार, संस्कृति और रक्षा क्षेत्रों में सहयोग बढ़ रहा है। चिली के राजदूत जुआन रोलैंडो अंगुलो मोंसाल्वे ने भी अपने विचार रखे। उज्बेकिस्तान के राजदूत ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों और सांस्कृतिक आदान-प्रदान की सराहना की।
विज्ञापन
एस्टोनिया की राजदूत मार्जे लूप ने रामपुर की खूबसूरती और मेहमाननवाजी की प्रशंसा की। आयरलैंड के राजदूत केविन केली ने विमान पट्टे, सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम और उच्च शिक्षा जैसे क्षेत्रों में आपसी सहयोग को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर पूर्व सांसद बेगम नूरबानो सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।