पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Football: Fawwara Club defeats Nehru Club to secure a spot in the final.

फुटबाल : फव्वारा क्लब ने नेहरू क्लब को हराकर फाइनल में बनाई जगह

Fri, 26 Jun 2026 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 26 Jun 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Football: Fawwara Club defeats Nehru Club to secure a spot in the final.
टांडा। मंसब अली स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित खान कप 2026 फुटबाल टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला फव्वारा क्लब और नेहरू क्लब के बीच खेला गया। इसमें फव्वारा क्लब ने नेहरू क्लब को 5-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला 26 जून को फव्वारा क्लब और यंगमैन क्लब के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन

मैच के पहले हाफ से ही दोनों टीमों के बीच तेज और रोमांचक खेल देखने को मिला। फव्वारा क्लब के सेंटर फॉरवर्ड नफीस ने 22वें और 25वें मिनट में लगातार दो गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। पहले हाफ की समाप्ति तक फव्वारा क्लब 2-0 से आगे रहा।
विज्ञापन

दूसरे हाफ में नफीस ने 36वें मिनट में अपना तीसरा गोल कर हैट्रिक पूरी की। इसके बाद नेहरू क्लब की ओर से अरफात ने 40वें मिनट में गोल कर टीम का खाता खोला। हालांकि, फव्वारा क्लब के आतिफ ने दो और गोल दागकर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। निर्धारित समय तक फव्वारा क्लब ने 5-1 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच में तीन गोल करने वाले नफीस को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस अवसर पर हाजी मुबीन, हाजी बशर, कारी नदीम, सगीर, राहत अली, मोहम्मद सईद सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed