पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Raids conducted on ten coaching centers; operations halted due to detected deficiencies.

Rampur News: दस कोचिंग सेंटरों पर छापे, कमियां मिलने पर संचालन पर रोक

Fri, 26 Jun 2026 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 26 Jun 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Raids conducted on ten coaching centers; operations halted due to detected deficiencies.
रामपुर। लखनऊ में हुए हादसे के बाद प्रशासन ने जिले में संचालित कोचिंग सेंटरों की जांच तेज कर दी है। बृहस्पतिवार को प्रशासनिक टीम ने शहर और आसपास के कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया। जांच में 10 संस्थानों में गंभीर कमियां मिलने पर उनके संचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट सालिक राम और मुख्य अग्निश्मन अधिकारी विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों ने फायर सेफ्टी, भवन सुरक्षा, आपातकालीन निकासी व्यवस्था और बैठने की क्षमता समेत विभिन्न बिंदुओं की जांच की। कई संस्थानों में अग्निशमन यंत्र नहीं मिले, जबकि कुछ जगह उपकरण उपयोग योग्य स्थिति में नहीं थे। कई कोचिंग सेंटर संकरी गलियों में संचालित पाए गए और कई जगह प्रवेश व निकासी के लिए केवल एक ही रास्ता मिला। कुछ संस्थानों में क्षमता से अधिक छात्रों को बैठाकर कक्षाएं संचालित की जा रही थीं।
विज्ञापन

सीएफओ विजय कुमार सिंह ने कहा कि जिन संस्थानों में कमियां मिली हैं, उन्हें निर्धारित मानकों के अनुसार सुधार कराने होंगे। कमियां दूर होने और संतोषजनक रिपोर्ट मिलने तक संचालन की अनुमति नहीं दी जाएगी। आदेश के उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
जांच में मिली प्रमुख खामियां
फायर सेफ्टी व्यवस्था अधूरी, आपातकालीन निकास का अभाव, संकरी गलियों में संचालन, एक ही गेट से प्रवेश-निकासी और क्षमता से अधिक छात्रों की मौजूदगी।
000
इन कोचिंग सेंटरों में मिलीं खामियां
संकल्प क्लासेज विष्णु विहार, शिव शक्ति कोचिंग सेंटर ज्वालानगर, ब्रेन शापर्स, मेड-आईटी अकेडमी, कॉमर्स अकेडमी, तेजस्वी डिजिटल लाइब्रेरी सिंगनखेड़ा, दानिश क्लासेज टांडा समेत 10 संस्थानों में कमियां पाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed