{"_id":"6a3d8f6aed064cd2a8078bb1","slug":"council-schools-opened-children-were-welcomed-with-a-tilak-rampur-news-c-282-1-rmp1004-174135-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: परिषदीय स्कूल खुले, बच्चों का तिलक लगाकर किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: परिषदीय स्कूल खुले, बच्चों का तिलक लगाकर किया स्वागत
Fri, 26 Jun 2026 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। गर्मी की छुट्टियों के बाद बृहस्पतिवार को जिले भर के परिषदीय स्कूल खुल गए। स्कूल पहुंचने पर बच्चों का तिलक लगाकर और फूल बरसाकर स्वागत किया गया। हालांकि पहले दिन बच्चों की उपस्थिति कम रही।
बृहस्पतिवार सुबह निर्धारित समय पर जिले के 1596 परिषदीय विद्यालय खुल गए। स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल लौट आई और उत्साह का माहौल दिखाई दिया। सत्र के पहले दिन विद्यालयों में 50 फीसदी से कम उपस्थिति दर्ज की गई।
स्कूलों में पहले दिन समर कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। मिड-डे मील में बच्चों को हलवा वितरित किया गया। कंपोजिट विद्यालय घाटमपुर में शिक्षकों ने बच्चों का स्वागत किया। इस दौरान चिरंजीव कुमार समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय पट्टी कल्याणपुर एवं अब्बासनगर में भी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। यहां मिड-डे मील वितरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक राकेश विश्वकर्मा, सहायक अध्यापक सुमित गंगवार, निदा हुसैन, सविता यादव, राजपाल, सुरभि वर्मा, नीलम रानी, प्रिया सैनी तथा प्राथमिक विद्यालय अब्बासनगर के प्रधानाध्यापक शिवकुमार उपस्थित रहे।
बिलासपुर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में भी पहले दिन बच्चों की उपस्थिति कम रही। बीएसए कल्पना देवी ने बताया कि जिले के सभी 1596 विद्यालय छुट्टियों के बाद खुल गए हैं। एक जुलाई से स्कूल चलो अभियान की शुरुआत होगी।