पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Contract workers assaulted during recovery of outstanding dues

Rampur News: बकाया वसूली के दौरान संविदा कर्मियों से मारपीट

Fri, 26 Jun 2026 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 26 Jun 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Contract workers assaulted during recovery of outstanding dues
शाहबाद। विद्युत निगम की बकाया वसूली और बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटने गई टीम के संविदा कर्मियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायलों का उपचार कराया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, करैथी गांव में बिजली निगम के संविदा लाइनमैन मुकेश, तस्लीम और रवि बकाया वसूली अभियान के तहत बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटने और राजस्व वसूली के लिए गए थे। आरोप है कि इसी दौरान किसी बात को लेकर गांव के कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दो महिलाओं समेत पांच लोगों ने तीनों कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन

घटना के बाद कर्मचारियों ने विभागीय अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी। पीड़ित लाइनमैन की ओर से कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। तहरीर में सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, अभद्रता और मारपीट के आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ शाहबाद देवकीनंदन ने बताया कि मारपीट की जानकारी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
वर्जन-
करैथी गांव में बकाया वसूली के दौरान संविदा कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई और सरकारी कार्य में बाधा डाली गई। जेई के साथ कोतवाली पहुंचकर लाइनमैन की ओर से तहरीर दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। -अलंकृत मिश्रा, एसडीओ, बिजली विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed