फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Attempt to break into five houses in Suhava village; 1.30 lakh and jewelry stolen from one house.

Rampur News: सुहावा गांव में पांच घरों में नकब लगाने का प्रयास, एक घर से 1.30 लाख रुपये और जेवरात चोरी

Tue, 11 Aug 2026 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 11 Aug 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Attempt to break into five houses in Suhava village; 1.30 lakh and jewelry stolen from one house.
शाहबाद। सुहावा गांव में रविवार रात अज्ञात चोरों ने पांच घरों को निशाना बनाकर नकब लगाने का प्रयास किया। एक घर में चोर वारदात को अंजाम देने में सफल रहे, जबकि अन्य घरों में चोरी का प्रयास विफल रहा। चोर बाबूराम के घर से 1.30 लाख रुपये की नकदी और लाखों रुपये कीमत के सोने के जेवरात चोरी कर ले गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

गांव निवासी बाबूराम के मुताबिक रात में चोरों ने घर के पीछे जंगल की ओर से दीवार में नकब लगाया और अंदर दाखिल हो गए। चोर घर में रखा संदूक उठाकर जंगल की ओर ले गए। संदूक में 1.30 लाख रुपये की नकदी के अलावा उनके तीन बेटों की पत्नियों के सोने के जेवरात रखे थे। चोरों ने संदूक का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी और जेवरात निकाल लिए और खाली संदूक जंगल में फेंक दिया।
विज्ञापन

वहीं, इसी गांव में चोरों ने लेखराज, रामचरन और रामलाल समेत अन्य घरों में भी नकब लगाने का प्रयास किया। हालांकि, इन घरों में चोर चोरी करने में सफल नहीं हो सके। एक ही रात में कई घरों को निशाना बनाए जाने से ग्रामीणों में पुलिस गश्त को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर महुनागर गांव निवासी किसान दंगल सिंह, चंद्रपाल और ओमप्रकाश के ट्यूबवेल से स्टार्टर और केबल चोरी कर ली गई।
वर्जन :::
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed