{"_id":"6a7a36e3c9c646f2cb09fee1","slug":"chargesheet-filed-against-a-couple-who-extorted-550-lakh-by-posing-as-police-personnel-rampur-news-c-282-1-rmp1004-177602-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: फर्जी पुलिसकर्मी बनकर 5.50 लाख रुपये की रंगदारी वसूलने वाले दंपती के खिलाफ चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: फर्जी पुलिसकर्मी बनकर 5.50 लाख रुपये की रंगदारी वसूलने वाले दंपती के खिलाफ चार्जशीट
Tue, 11 Aug 2026 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। फर्जी पुलिसकर्मी बनकर महिला से 5.50 लाख रुपये की रंगदारी वसूलने के मामले में आरोपी दंपती के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। शहर कोतवाली पुलिस ने मामले की तफ्तीश करने के बाद फरहान और उसकी पत्नी रूबीना के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अब दोनों आरोपियों के खिलाफ अदालत में मुकदमे की सुनवाई होगी।
मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मछली बाजार चाह जट्टा निवासी मुमताज जहां से जुड़ा है। महिला ने अप्रैल में पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह अपने मायके आई हुई थी। इसी दौरान उसके पति मुन्ना को पुलिस पकड़कर ले गई थी।
आरोप है कि इसके बाद मोहल्ला केले वाला तालाब कुंडा निवासी फरहान और रूबीना उसके घर पहुंचे। दोनों ने पुलिसकर्मी बनकर महिला पर दबाव बनाया और उसके पति व भाई को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी।
विज्ञापन
पीड़िता के मुताबिक, उसने दस लाख रुपये देने में असमर्थता जताई तो आरोपियों ने रकम घटाकर छह लाख रुपये की मांग कर दी। पति और भाई को झूठे मुकदमे में फंसाए जाने के डर से महिला ने किसी तरह साढ़े पांच लाख रुपये की रकम जुटाई। आरोप है कि यह रकम उसने अपने मायके वालों के सामने दोनों आरोपियों को दे दी। इसके बावजूद आरोपी उसे धमकाते रहे और लगातार दबाव बनाते रहे।
मामले से परेशान होकर मुमताज जहां ने शहर कोतवाली पहुंचकर फरहान और रूबीना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने शिकायत में लगाए गए आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर न्यायालय में दाखिल कर दी।
शहर कोतवाल प्रदीप कुमार मलिक ने बताया कि मामले की विवेचना पूरी कर आरोपी दंपती के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी गई है। अब मामले में आगे की कार्रवाई न्यायालय के स्तर से होगी।
0000
फर्जी पुलिस कर्मी बनकर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले की विवेचना पूरी कर ली गई है। इस मामले में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी गई है। -अनुराग सिंह, एएसपी