फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Worker dies after family relies on faith healing and traditional remedies following snakebite.

Rampur News: सांप ने डसा तो झाड़फूंक और देसी उपचार में फंसे रहे परिजन, श्रमिक की मौत

Tue, 11 Aug 2026 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 11 Aug 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Worker dies after family relies on faith healing and traditional remedies following snakebite.
टांडा। खेत में काम कर रहे श्रमिक को सांप के डसने के बाद परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़फूंक और देसी उपचार के चक्कर में पड़े रहे। हालत बिगड़ने पर उसे कई स्थानों पर उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन समय पर इलाज नहीं मिल सका। रविवार देर रात 37 वर्षीय राजीव की मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्राम बादली निवासी राजीव रविवार शाम करीब चार बजे गांव के इंटर कॉलेज के पीछे खेत में काम कर रहे थे। इस दौरान सांप ने उन्हें डस लिया। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए ले जाने लगे। परिजन पीपली नायक में एक चिकित्सक के पास पहुंचे। वहां से दूसरे चिकित्सक को दिखाने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

परिजन आसपास सांप का जहर उतारने वाले के पास लेकर गए लेकिन आराम नहीं मिलने पर बाजपुर के एक अस्पताल लेकर गए, लेकिन वहां भी उपचार नहीं हो सका। राहत नहीं मिलने पर गणेशपुर और नागलिया समेत कई स्थानों पर उपचार के लिए भटकते रहे। इस दौरान राजीव की हालत लगातार बिगड़ती गई और देर रात उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी, आठ वर्षीय बेटी और पांच वर्षीय बेटा है। चार भाइयों में वह तीसरे नंबर के थे। मौत के बाद परिवार में मातम पसर गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। राजीव के छोटे भाई राजू ने टांडा थाने में प्रार्थना पत्र देकर घटना की जानकारी दी।
सीओ पंकज पंत ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed