{"_id":"6a7a37982f3a63d14c09746c","slug":"intermittent-power-supply-and-tripping-plagued-dungarpur-throughout-the-night-causing-distress-to-residents-rampur-news-c-282-1-rmp1001-177553-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: डूंगरपुर में रातभर बिजली की आंखमिचौली, ट्रिपिंग से लोग रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: डूंगरपुर में रातभर बिजली की आंखमिचौली, ट्रिपिंग से लोग रहे परेशान
Tue, 11 Aug 2026 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। मोहल्लों में ओवरलोडिंग बढ़ती जा रही है। रविवार देर रात डूंगरपुर इलाके में बिजली सप्लाई बाधित हो गई, जिससे लोगों को गर्मी में पसीना बहाना पड़ा। देर रात तक ट्रिपिंग बढ़ गई और लोग परेशान रहे।
इसके अलावा सोमवार सुबह ज्वाला नगर, शौकत अली रोड और शाहबाद गेट में भी बिजली ट्रिप होती रही, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। गनीमत यह रही कि मौसम में नरमी रही, जिससे लोगों को ज्यादा दिक्कत नहीं हो सकी।
रविवार देर रात से बिजली सप्लाई कई इलाकों में बाधित रही। डूंगरपुर इलाके में रात 11 बजे से बिजली आंखमिचौली खेलना शुरू हो गई। इस बीच कुछ-कुछ देर बाद कई बार बिजली सप्लाई बाधित हुई। इसके बाद जब व्यवस्था पटरी पर आई तो हर 20 मिनट के बाद ट्रिपिंग होने लगी। करीब रात दो बजे तक यही सिलसिला रहा।
विज्ञापन
वहीं सोमवार सुबह काली घटाएं और हल्की बारिश होने से बिजली सप्लाई दिन भर ट्रिपिंग करती रही। ज्वाला नगर में सुबह करीब नौ से 11 बजे तक और फिर दोपहर दो से तीन बजे तक सप्लाई ट्रिपिंग करती रही। इसके बाद यहां बिजली सप्लाई पटरी पर आ गई।
यही नहीं, शौकत अली रोड पर दोपहर करीब दो बजे से सप्लाई बाधित हुई और शाम चार बजे तक कई बार ट्रिपिंग हुई, जिससे गर्मी में लोग परेशान रहे। शाहबाद गेट इलाके में रविवार देर रात को कई बार ट्रिपिंग हुई, जबकि सुबह करीब सात बजे से बिजली कटौती रही, जो 10 बजे तक सुचारु हो सकी। इस बीच हल्की बूंदाबांदी भी होती रही। एक्सईएन प्रथम पीके शर्मा ने बताया कि सप्लाई सुचारु करा दी गई है।