{"_id":"6a7a377d3b3f4551ff08475e","slug":"teams-from-jkg-international-shri-thakurdwara-and-dps-bareilly-registered-magnificent-victories-rampur-news-c-282-1-rmp1004-177563-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: जेकेजी इंटरनेशनल, श्री ठाकुरद्वारा और डीपीएस बरेली की टीमों ने दर्ज की शानदार जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: जेकेजी इंटरनेशनल, श्री ठाकुरद्वारा और डीपीएस बरेली की टीमों ने दर्ज की शानदार जीत
Tue, 11 Aug 2026 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। स्मार्ट इंडियन मॉडल स्कूल में चल रहे सीबीएसई नॉर्थ जोन-2 हॉकी टूर्नामेंट के तीसरे दिन सोमवार को खिलाड़ियों ने मैदान पर दमखम दिखाया। तीसरे दिन के मुकाबलों में जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल गाजियाबाद, श्री ठाकुरद्वारा स्कूल गाजियाबाद और डीपीएस बरेली की टीमों ने शानदार जीत दर्ज कर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।
स्कूल के खेल मैदान में चल रहे टूर्नामेंट में तीसरे दिन अंडर-17 बालक वर्ग में जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल गाजियाबाद ने प्लैटिनम वैली स्कूल गाजियाबाद को एकतरफा मुकाबले में 6-0 से शिकस्त दी। जेकेजी के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और लगातार गोल करते हुए मुकाबले पर पकड़ बनाए रखी।
अंडर-17 बालिका वर्ग में बाबा खदेड़ा की टीम ने डीएमए स्कूल रामपुर के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया। बाबा खदेड़ा ने शानदार तालमेल और आक्रामक खेल के दम पर 5-0 से मुकाबला अपने नाम किया।
विज्ञापन
इसी वर्ग के एक अन्य मुकाबले में श्री ठाकुरद्वारा स्कूल गाजियाबाद ने सनवे स्कूल रामपुर को 11-0 से हराकर दिन की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। श्री ठाकुरद्वारा की खिलाड़ियों ने पूरे मैच में दबदबा बनाए रखा और लगातार गोल कर शानदार प्रदर्शन किया।
अंडर-19 बालिका वर्ग में डीपीएस बरेली ने सेंट मेरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामपुर को 5-0 से पराजित किया। डीपीएस की खिलाड़ियों ने बेहतरीन रणनीति और तालमेल के साथ खेलते हुए एकतरफा जीत हासिल की। वहीं अंडर-14 बालिका वर्ग में स्मार्ट इंडियन मॉडल स्कूल रामपुर और डीएमए स्कूल रामपुर के बीच मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ।
दोनों टीमों ने गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन कोई भी टीम बढ़त हासिल नहीं कर सकी। अंडर-17 बालक वर्ग में ग्रीनवुड स्कूल रामपुर और गुरुकुल स्कूल गाजियाबाद के बीच खेला गया मुकाबला भी बराबरी पर छूटा।
इस मौके पर मदद एक आस फाउंडेशन रामपुर के निदेशक प्रतीक शर्मा, महासचिव गोपाल शर्मा और डीएमए की प्रधानाचार्य सुमन तोमर मौजूद रहीं। प्रधानाचार्य शोएब ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की।
प्रबंधक शरद गुप्ता ने कहा कि प्रत्येक मुकाबला खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा साबित करने और अनुभव हासिल करने का अवसर देता है। संचालन में कोच रामबाबू के साथ निर्णायक मंडल और रेफरी टीम का विशेष योगदान रहा।