{"_id":"68c5d74976069f4250032c80","slug":"attempt-to-force-wife-into-prostitution-report-rampur-news-c-282-1-rmp1023-153575-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: देह व्यापार में पत्नी को उतारने की कोशिश, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: देह व्यापार में पत्नी को उतारने की कोशिश, रिपोर्ट
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। एक विवाहिता ने अपने पति पर देह व्यापार में घसीटने की कोशिश करने और विरोध करने पर निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पति समेत 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
मामला सिविल लाइंस क्षेत्र से जुड़ा है। मिलक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने कोर्ट में शिकायत पत्र देकर बताया कि उसकी शादी बरेली जिले के सुभाषनगर रेलवे कॉलोनी निवासी एक युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद महिला का पति अपने दोस्तों को घर पर लेकर आता था। कई बार नशे की दवा खिलाकर दोस्तों के साथ अवैध संबंध बनवाए।
महिला ने इसका विरोध किया तो पति उसको लेकर सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने लगा। एक अगस्त को एक महिला और उसके साथ कुछ लोग घर पर आए। पति ने अवैध संबंध बनाने के लिए कहा। महिला ने इन्कार किया तो आरोपियों ने निर्वस्त्र कर वीडियो बना लिया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
पीड़िता सिविल लाइंस थाने पहुंची लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने ओमकार, सरनाम, प्रेम सक्सेना, अभय, राज, नन्नू, भूरी, अभय, आकाश, चुचरू, मधु, अभय श्रीवास्तव और रवि सक्सेना के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है।

Trending Videos