सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Audit of 29 bridges in the district begins before monsoon

Rampur News: मानसून से पहले जिले के 29 पुलों का ऑडिट शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Audit of 29 bridges in the district begins before monsoon
विज्ञापन
रामपुर। शासन के निर्देश पर जिले में छह मीटर से अधिक चौड़ाई वाले 29 पुलों का ऑडिट शुरू हो गया है। यह ऑडिट 30 मई तक चलेगा, जिसके बाद रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। पुलों में खराबी मिलने पर मानसून से पहले उनकी मरम्मत कराई जाएगी।
Trending Videos

शासन ने मानसून सीजन से पहले जिले के पुलों का सर्वे कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत छह मीटर चौड़ाई वाले पुलों का ऑडिट जेई, छह से 60 मीटर चौड़ाई वाले पुलों का एई, 60 से 200 मीटर चौड़ाई वाले पुलों का ईई और 200 मीटर से अधिक चौड़ाई वाले पुलों का एसई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा 500 मीटर से अधिक लंबाई वाले पुलों का ऑडिट चीफ इंजीनियर द्वारा किया जाएगा। रिपोर्ट में पुलों की स्थिति, नदी के कटान और संपर्क मार्ग की स्थिति समेत अन्य बिंदुओं की जांच की जाएगी। कमियां मिलने पर उसका एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता गौरव सिंह ने बताया कि जिले में पुलों का ऑडिट शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed