{"_id":"6a0384dee4f5c978d60f80da","slug":"final-arguments-of-the-defense-in-the-effigy-burning-case-are-over-rampur-news-c-282-1-rmp1004-170855-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: पुतला दहन मामले में बचाव पक्ष की अंतिम बहस पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: पुतला दहन मामले में बचाव पक्ष की अंतिम बहस पूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 13 May 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। प्रदेश सरकार का पुतला फूंकने के मामले में कोर्ट में बचाव पक्ष की अंतिम बहस पूरी हो गई है। अब इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से जवाब प्रस्तुत किया जाएगा। मामले की अगली सुनवाई 29 मई को होगी।
मामला 19 जुलाई 2019 का है। उस दिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कचहरी के निकट फेमिली चौराहे पर प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए थे।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया था। घटना के बाद सिविल लाइंस कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच पूरी कर कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया था। इसी के आधार पर मामले की सुनवाई चल रही है।
मामले में पूर्व विधायक संजय कपूर, कांग्रेस नेता मतिउर रहमान बबलू, तत्कालीन नगर अध्यक्ष नोमान खान और कुमार एकलव्य समेत कई नेताओं को नामजद किया गया था।
मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष की अंतिम बहस पूरी हो गई। अब अभियोजन पक्ष की ओर से जवाब दिया जाएगा। मामले की अगली सुनवाई 29 मई को होगी।
Trending Videos