सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Azam Khan files reply in two PAN card case

Rampur News: दो पैन कार्ड मामले में आजम ने दाखिल किया जवाब

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 16 Mar 2026 09:20 PM IST
विज्ञापन
Azam Khan files reply in two PAN card case
विज्ञापन
रामपुर। दो पैन कार्ड मामले में सजा काट रहे सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की अपील पर सोमवार को बचाव पक्ष की ओर से जवाब दाखिल किया गया। अब इस मामले की सुनवाई 23 मार्च को होगी।
Trending Videos

सपा नेता अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने पिछले दिनों सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को सात साल की कैद व 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में बचाव पक्ष की ओर से सजा के खिलाफ और अभियोजन की ओर से सजा बढ़ाए जाने को लेकर एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में अपील दायर की गई है।
सोमवार को इस मामले में सुनवाई हुई। इस दौरान बचाव पक्ष की ओर से अभियोजन की ओर से उठाए गए बिंदुओं पर जवाब दाखिल किया। एडीजीसी सीमा राणा के अनुसार सोमवार को बचाव पक्ष की ओर से जवाब दाखिल किया गया। अब इस मामले में 23 मार्च को सुनवाई होगी।
---

पालिका की सफाई मशीन मिलने के मामले में सुनवाई टली

रामपुर। नगर पालिका की सफाई मशीन जौहर यूनिवर्सिटी में दबी हुई मिलने के मामले में सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई 24 मार्च को होगी। 2019 में दर्ज पालिका की सफाई मशीन मामले चोरी होने का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रही है। इस मामले में सपा नेता आजम खां, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम समेत आठ लोगों को आरोपी बनाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed