{"_id":"69b8261e072b05e04b06f2bd","slug":"cash-and-jewellery-stolen-from-house-after-breaking-the-lock-report-filed-against-four-rampur-news-c-282-1-smbd1027-166472-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: ताला तोड़कर घर से नकदी व जेवरात चोरी, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: ताला तोड़कर घर से नकदी व जेवरात चोरी, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 16 Mar 2026 09:17 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। क्षेत्र के ग्राम भोपतपुर में ताला तोड़कर घर में घुसकर नकदी, जेवरात और कीमती सामान चोरी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम भोपतपुर निवासी परवीन ने बताया कि 22 फरवरी को वह मायके गई हुई थी, जबकि उनके पति और बच्चे हरियाणा में मजदूरी करने गए थे। आरोप है कि गांव के जाविर, जुल्फिकार, रिजवान और राजा ने घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और दो बैटरी, इन्वर्टर, करीब दो तोले सोने के जेवर, चांदी के सामान सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। आरोपियों ने घर में रखी एलसीडी भी तोड़ दी।
पीड़िता का आरोप है कि इसकी शिकायत करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
Trending Videos