{"_id":"6a53ea29b72d7f3c840aa8b9","slug":"complaint-filed-alleging-assault-on-technician-who-arrived-at-the-tower-rampur-news-c-282-1-smbd1027-175353-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: टावर पर पहुंचे टेक्नीशियन से मारपीट का आरोप, शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: टावर पर पहुंचे टेक्नीशियन से मारपीट का आरोप, शिकायत
Mon, 13 Jul 2026 12:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 13 Jul 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलक। इंडस टावर में कार्यरत एक टेक्नीशियन ने टावर पर मरम्मत कार्य के दौरान कुछ लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए क्षेत्राधिकारी से कार्रवाई की मांग की है।
बदायूं जिले के गांव विसौली निवासी हेमेंद्र कुमार ने शिकायत में बताया कि वह इंडस टावर से संबंधित कंपनी में तकनीशियन के पद पर कार्यरत है। आरोप है कि शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे भैसोड़ी निवासी एक युवक ने जनरेटर में खराबी ठीक कराने के लिए उसे पशुपुरा स्थित टावर पर बुलाया। जैसे ही वह अपने साथी के साथ टावर परिसर में पहुंचा, वहां पहले से मौजूद युवक और उसके साथ 8 से 10 लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और उसके साथ मारपीट की।
पीड़ित का आरोप है कि जान बचाने के लिए वह गांव के एक घर में घुस गया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर उसे बचाया, जिसके बाद आरोपी वहां से चले गए। जाते समय आरोपियों ने दोबारा मिलने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
हेमेंद्र कुमार ने सीओ को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल मनीराम ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।