{"_id":"6a7cd73f4267dc0c38065431","slug":"development-action-plans-prepared-for-502-out-of-680-gram-panchayatsdevelopment-action-plans-prepared-for-502-out-of-680-gram-panchayats-rampur-news-c-282-1-rmp1027-177745-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: 680 में से 502 ग्राम पंचायतों की विकास कार्ययोजना तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: 680 में से 502 ग्राम पंचायतों की विकास कार्ययोजना तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। ग्राम प्रधानों का कार्यकाल खत्म होने के बाद गांवों में विकास कार्यों पर लगा ब्रेक अब हटने लगा है। जिले की 680 ग्राम पंचायतों में से 502 पंचायतों ने विकास कार्यों की कार्ययोजना तैयार कर ली है। शेष 178 पंचायतों में कार्ययोजना तैयार कराने की प्रक्रिया चल रही है। कार्ययोजना तैयार होने के बाद डीएम की स्वीकृति लेकर संबंधित पंचायतों में विकास कार्य शुरू कराए जा सकेंगे।
ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद शासन ने पंचायतों में प्रशासक नियुक्त किए हैं। इसके बाद से विकास कार्यों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं थी। अब पंचायतों से कार्ययोजना तैयार कराई जा रही है, ताकि गांवों में जरूरी निर्माण और विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा सके।
कार्ययोजना में पंचायतों की जरूरत के अनुसार विकास कार्यों को शामिल किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि कार्ययोजना तैयार होने के बाद बिना स्वीकृति कोई नया कार्य नहीं कराया जा सकेगा। पहले प्रस्ताव तैयार होगा, इसके बाद डीएम से स्वीकृति मिलने पर ही काम शुरू होगा। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि अभी तक 178 ग्राम पंचायतों की कार्ययोजना तैयार नहीं हुई है, जिन्हें जल्द ही कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
0000
जिले की 680 ग्राम पंचायतों में से 502 में कार्ययोजना तैयार हो चुकी है। शेष पंचायतों में भी इसे तैयार कराया जा रहा है। सभी पंचायतों को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग का लक्ष्य समय सीमा के भीतर सभी पंचायतों की कार्ययोजना तैयार कराकर विकास कार्यों को गति देना है। -नत्थू लाल गंगवार, डीपीआरओ
000
ब्लॉकवार बनाई गई कार्ययोजना
बिलासपुर में कुल 113 ग्राम पंचायतों में से 95 की कार्ययोजना तैयार हो चुकी है। चमरौआ में 92 में से 39, मिलक में 129 में से 100, सैदनगर में 83 में से 70, शाहबाद में 117 में से 71 और स्वार में 146 में से 127 ग्राम पंचायतों की कार्ययोजना तैयार हो चुकी है।