{"_id":"6a7cd756755a5504490cb487","slug":"every-heart-blossomed-like-the-lanes-of-braj-in-the-company-of-radha-rani-rampur-news-c-282-1-rmp1001-177732-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: ब्रज की गलियों सा खिला हर मन... राधा रानी के संग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: ब्रज की गलियों सा खिला हर मन... राधा रानी के संग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। वैश्य समाज महिला संगठन की ओर से हरियाली तीज धूमधाम से मनाई गई। एक से बढ़कर एक फिल्मी तरानों और सावन गीतों पर महिलाएं जमकर थिरकीं। देर शाम तक प्रस्तुतियों का सिलसिला चलता रहा।
बरेली रोड स्थित होटल में आयोजित हरियाली तीज कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक सावन गीतों की झड़ी लगी। पारंपरिक परिधानों में सजी महिला सदस्यों ने राधा-कृष्ण की भक्ति, प्रेम और ब्रज की संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. नूपुर अग्रवाल ने माही, आरोही और विहान के साथ सुंदर शिव वंदना प्रस्तुत कर की। इसके बाद सिद्धि अग्रवाल ने गीत श्यामल सांवरे पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
इस मौके पर ‘तीज के रंग में सजा हर अंग, ब्रज की गलियों सा खिला हर मन, राधा रानी के संग’ जैसे गीतों की धूम मची रही। कार्यक्रम की संयोजिका जिला उपाध्यक्ष राशि अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य रोशनी अग्रवाल और भारती गुप्ता रहीं। महिला संगठन की जिलाध्यक्ष अनुश्री अग्रवाल ने संयोजिका के साथ मिलकर पूरे कार्यक्रम को सुचारू एवं आकर्षक ढंग से आगे बढ़ाया।
विज्ञापन
राधा रानी के स्वागत में भक्ति और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां की गईं। समाज के बच्चों ने राधा-कृष्ण के स्वरूप लिए और रैंप पर वॉक किया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीती गुप्ता और उनकी सखियों नीतू गुप्ता अग्रवाल, सोनल अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, सपना अधिकारी, प्रीती अग्रवाल ने ‘तुम प्रेम हो राधे’ गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर राधा रानी का स्वागत किया।
इसके बाद जिलाध्यक्ष अनुश्री अग्रवाल, राशि अग्रवाल, भारती गुप्ता और रोशनी अग्रवाल ने ‘करके इशारे बताए गए रे, बरसाने की छोरी’ गीत पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया।
इसके बाद डांस विद मी थीम पर बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुति दी। इस दौरान बच्चों की प्रस्तुति ने सभी को भावविभोर कर दिया। इससे पूर्व विधायक आकाश सक्सेना ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर महिला संगठन की संरक्षक ऋचा अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष सीमा अग्रवाल, जिला सांस्कृतिक सचिव प्रीती अग्रवाल, नगर अध्यक्ष मेघा अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष संगीता अग्रवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।