{"_id":"6a7cd71f20db5581ad046b26","slug":"raksha-bandhan-additional-incentive-for-employees-on-continuous-duty-from-august-26-to-31-rampur-news-c-282-1-rmp1001-177710-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन : 26 से 31 अगस्त तक लगातार ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को अतिरिक्त प्रोत्साहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन : 26 से 31 अगस्त तक लगातार ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को अतिरिक्त प्रोत्साहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। रक्षाबंधन के त्योहार पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने चालक-परिचालकों के लिए विशेष प्रोत्साहन योजना लागू की है। योजना के तहत 26 से 31 अगस्त तक लगातार ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को अतिरिक्त प्रोत्साहन दिया जाएगा। इस संबंध में डिपो प्रभारी ने सभी चालक-परिचालकों और संबंधित कर्मचारियों को योजना की जानकारी दे दी है।
योजना के अनुसार छह दिनों की अवधि में 1800 किलोमीटर बस संचालन पूरा करने वाले प्रत्येक चालक और परिचालक को 1200 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके अलावा योजना अवधि में प्रत्येक दिन ड्यूटी पर उपस्थित रहने वाले कर्मचारियों को एकमुश्त 500 रुपये का अतिरिक्त मानदेय दिया जाएगा। इससे त्योहार के दौरान अधिक से अधिक बसों का संचालन सुनिश्चित करने और यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
वहीं, योजना अवधि में बसों का लोड फैक्टर 64 प्रतिशत से अधिक रहने पर चालक-परिचालकों को अलग से इंसेंटिव दिया जाएगा। परिवहन निगम की ओर से बेहतर प्रदर्शन करने वाले बस स्टेशन को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन
सबसे बेहतर कार्य करने वाले चिह्नित बस स्टेशन के कार्मिकों और पर्यवेक्षकों को पांच हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। योजना का उद्देश्य रक्षाबंधन के दौरान यात्री भीड़ को सुचारु रूप से संभालना और रोडवेज बसों का अधिकतम संचालन सुनिश्चित करना है।
0000
मुख्यालय स्तर से स्कीम जारी कर दी गई है। 26 अगस्त से यह योजना प्रभावी हो जाएगी। चालक-परिचालक, कर्मचारियों सभी को प्रोत्साहन मिलेगा। इसकी जानकारी चालक-परिचालकों तक पहुंचा दी गई है। -रामप्रकाश, डिपो प्रभारी, रामपुर